DIWALI SHAYARI

दीपावली शायरी

दीपावली के शुभ अवसर पर चुनिंदा शायरीआप सभी को दिवाली मुबारक

दीपावली उम्मीद का उत्सव है। सबके जीवन में उजाले की उम्मीद। ऐसा शायद ही कोई शायर होगा जिसने चराग़-या रौशनी पर दो-चार शेर न कहें हों। पेश है दिवाली पर शायरों के कलाम- 

राहों में जान घर में चराग़ों से शान है

दीपावली से आज ज़मीन आसमान है

मिल के होती थी कभी ईद भी दीवाली भी

अब ये हालत है कि डर डर के गले मिलते हैं

था इंतिज़ार मनाएँगे मिल के दीवाली

न तुम ही लौट के आए न वक़्त-ए-शाम हुआ

सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या

उजाला हर तरफ़ है इस किनारे उस किनारे क्या

वो दिन भी हाए क्या दिन थे जब अपना भी तअल्लुक़ था

दशहरे से दिवाली से बसंतों से बहारों से

आज की रात दिवाली है दिए रौशन हैं

आज की रात ये लगता है मैं सो सकता हूँ

प्यार की जोत से घर घर है चराग़ाँ वर्ना

एक भी शम्अ न रौशन हो हवा के डर से

मेले में गर नज़र न आता रूप किसी मतवाली का

फीका फीका रह जाता त्यौहार भी इस दीवाली का

जो सुनते हैं कि तिरे शहर में दसहरा है

हम अपने घर में दिवाली सजाने लगते हैं

है दसहरे में भी यूँ गर फ़रहत-ओ-ज़ीनत ‘नज़ीर’

पर दिवाली भी अजब पाकीज़ा-तर त्यौहार है

होने दो चराग़ाँ महलों में क्या हम को अगर दीवाली है

मज़दूर हैं हम मज़दूर हैं हम मज़दूर की दुनिया काली है

हस्ती का नज़ारा क्या कहिए मरता है कोई जीता है कोई

जैसे कि दिवाली हो कि दिया जलता जाए बुझता जाए

खिड़कियों से झाँकती है रौशनी

बत्तियाँ जलती हैं घर घर रात में

दोस्तो क्या क्या दिवाली में नशात-ओ-ऐश है

सब मुहय्या है जो इस हंगाम के शायाँ है शय

बीस बरस से इक तारे पर मन की जोत जगाता हूँ

दीवाली की रात को तू भी कोई दिया जलाया कर

जल बुझूँगा भड़क के दम भर में

मैं हूँ गोया दिया दिवाली का

दाग़ों की बस दिखा दी दिवाली में रौशनी

हम सा न होगा कोई जहाँ में दिवालिया

जो सुनते हैं कि तिरे शहर में दसहरा है
हम अपने घर में दिवाली सजाने लगते हैं

चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है 
अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है 

कईइतिहासकोएकसाथदोहरातीहैदीवाली
मोहब्बतपरविजयकेफूलबरसातीहैदीवाली

वो उजाला है हम उजाले को
दिल-ए-तारीक में छुपा लेंगे

अजब बहार का है दिन बना दिवाली का
जहाँ में यारों अजब तरह का है ये त्यौहार

सुनायेतूनेनहींमाजरादिवालीका
जहाँमेंयेजोदीवालीकीसैरहोतीहै

जैसेदीवालीकीशबहल्कीहवाकेसामने
गाँवकीनीचीमुंडेरोंपरचराग़ोंकीक़तार

खिड़कियोंसेझाँकतीहैरौशनी
बत्तियाँजलतीहैंघरघररातमें

हस्ती का नज़ारा क्या कहिए मरता है कोई जीता है कोई
जैसे कि दिवाली हो कि दिया जलता जाए बुझता जाए

घरकीमुंडेरोंतकबरपाहैदीवालीकासाराजश्न
कैसेहोअंदरभीचराग़ाँमैंभीसोचूँतूभीसोच

दिवालीईदमेंअक्सरखिलौनेबेचताहैअब
येवोबच्चाहैजिसनेअपनीख़्वाहिशकोदबारक्खा

बीसबरससेइकतारेपरमनकीजोतजगाताहूँ
दीवालीकीरातकोतूभीकोईदियाजलायाकर

निगाहोंकामुक़द्दरआकेचमकातीहैदीवाली
पहनकरदीप-मालानाज़फ़रमातीहैदीवाली

घुटगयाअँधेरेकाआजदमअकेलेमें
हरनज़रटहलतीहैरौशनीकेमेलेमें

दीपजलतेहैंदिलोंमेंकिचिताजलतीहै
अबकीदीवालीमेंदेखेंगेकिक्याहोताहै

घुटगयाअँधेरेकाआजदमअकेलेमें
हरनज़रटहलतीहैरौशनीकेमेलेमें

अभीतोजागरहेहैंचराग़राहोंके 
अभीहैदूरसहरथोड़ीदूरसाथचलो 

अगरचेज़ोरहवाओंनेडालरक्खाहै 
मगरचराग़नेलौकोसंभालरक्खाहै 

घरसेबाहरनहींनिकलाजाता 
रौशनीयाददिलातीहैतिरी 

तीरगीकादश्तनापारौशनीकेवास्ते
रौशनीफैलीतोमुझकोरौशनीचुभनेलगी

हरतरफ़रौशनियाँरौशनियाँरौशनियाँ
ज़िंदगीपहलेकभीऐसीदिल-आवेज़नथी

चारोंतरफहोगाख़ुशियोंकानज़ारा
सजेगाहरआंगनदीपककाउजाला

एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से
चाहते है आपकी ख़ुशी पुरे ईमान से
सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें

हर पल में खुशियों की बहार हो,
सुख समृद्धि का भंडार हो,
अपनों का प्यार, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो,
ऐसा आपका दीपावली का त्यौहार।

रोशनी के इस त्यौहार पर,
आपकी हर एक ख्वाहिश मंजूर हो,
दुआ है रब से आपके घर में,
सुख समृद्धि और खुशियों की बहार।

इस रोशनी में
थोड़ा सा हिस्सा उसका भी है
जिसने चाक पर गीली मिट्टी रख कर
आकार दिया है इस दीपक का

इस रोशनी में थोड़ा सा हिस्सा उसका भी है
जिसने उगाया है कपास
तुम्हारी बाती के लिए
थोड़ा सा हिस्सा उसका भी
जिसके पसीने से बना है तेल

इस रोशनी में
थोड़ा सा हिस्सा
उस अँधेरे का भी है
जो दिये के नीचे
पसरा है चुपचाप।

हर इक मक़ां में जला फिर दिया दिवाली का।
हर इक तरफ़ को उजाला हुआ दिवाली का।
सभी के दिल में समां भा गया दिवाली का।
किसी के दिल को मज़ा खु़श लगा दिवाली का।
अजब बहार का है दिन बना दिवाली का॥1॥
 
जहां में यारो अजब तरह का है यह त्यौहार।
किसी ने नक़द लिया और कोई करे है उधार।
खिलौने खीलों बताशों का गरम है बाजार।
हर एक दुकां में चिराग़ों की हो रही है बहार।
सभों को फ़िक्र है अब जा बजा दिवाली का॥2॥
 
खिलौने मिट्टी के घर में कोई ले आता है।
चिराग़दान कोई हड़ियां मगाता है।
सिवई गूंजा व मटरी कोई पकाता है।
दीवाली पूजे है हंस-हंस दिये जलाता है।
हर एक घर में समां छा गया दिवाली का॥3॥
 
जहां में वह जो कहाते हैं सेठ साहूकार।
दोशाला, शाल, ज़री, ताश बादले की बहार।
खिलौने खीलों, बताशों के लग रहे अम्बार।
चिराग़ जलते हैं, घर हो रहा है सब गुलज़ार।
खिला है सामने इक बाग़ सा दिवाली का॥4॥
 
मिठाइयों की दुकानें लगा के हलवाई।
पुकारते हैं कि लाला दिवाली है आई।
बताशे ले कोई बर्फ़ी किसी ने तुलवाई।
खिलौने वालों की उनसे ज्यादा बन आई।
गोया इन्हों के वां राज आ गया दिवाली का॥5॥
 
कोई कहे है ‘इस हाथी का बोलो क्या लोगे’।
‘यह दो जो घोड़े हैं इनका भी क्या भला लोगे’।
कोई कहे हैं कि इस बैल का टका लोगे।
वह कहता है कि ‘मियां जाओ बैठो क्या लोगे’।
टके को ले लो कोई चौघड़ा दिवाली का॥6॥
 
कोई खड़ा फ़कत इक चौघड़ा चुकाने को।
कोई जो गुजरी का पैसा लगा बताने को।
वह कहता है कि मैं बेचूंगा पांच आने को।
यह पैसा रक्खो तुम अपने अफ़ीम खाने को।
कि जिसकी लहर में देखो मज़ा दिवाली का॥7॥
 
हठा है मोर पे लड़का किसी का या चेला।
कोई गिलहरी के नौ दाम दे हैं या धेला।
वह धेला फेंक के इसका कुम्हार अलबेला।
खिलौना छीन के कहता है ‘चल मुझे दे ला’।
तू ही तो आया है गाहक बड़ा दिवाली का॥8॥
 
कबूतरों का किसी ने लिया ने बेल चुका।
कोई छदाम को रखता है बहू बेल चुका।
वह कहता है कि ”मियां लो जी“ इसका मेल चुका।
यह धुन है दिल में तो लड़का तुम्हारा खेल चुका।
चबैना लड़के को दो तुम दिला दिवाली का॥9॥
 
इधर यह धूम, उधर जोश पर जुये खाने।
क़िमार बाज़ लगें जा बजा से वां आने।
अशर्फ़ी , कौड़ी व पैसे रुपे लगे आने।
तमाम जुआरी हुए मालो ज़र के दीवाने।
सभों के सर पे चढ़ा भूत सा दिवाली का॥10॥
 
सिर्फ़ हराम की कौड़ी का जिन का है ब्यौपार।
उन्होंने खाया है उस दिन के वास्ते ही उधार।
कहे हैं हंस के क़र्जख़्वाह से हर इक इक बार।
”दिवाली आई है सब दे दिलायेंगे ऐ यार“।
”खुदा के फ़ज़्ल से है आसरा दिवाली का“॥11॥
 
हुआ मिलाप सभों में गई दिलों की रूठ।
हर एक हाथ लगे दावं आने सच और झूठ।
चढ़ा है मीर बिसातों के मुंह पे रंग अनूठ।
सुल्लियां फेंकते हैं और कहे है नक्की मूठ।
कि जिसके शोर से घर भर गया दिवाली का।12॥
 
मकान लीप के ठिलिया जो कोरी रखवाई।
जला चिराग़ को, कौड़ी वह जल्द झनकाई।
असल ज्वारी थे उनमें तो जान सी आई।
खुशी से कूद उछल कर पुकारे ‘ओ भाई।
”शगुन पहले करो तुम ज़रा दिवाली का“॥13॥
 
शगुन की बाजी लगी पहली बार गंडे की।
फिर उससे बढ़के लगी तीन चार गंडे की।
फिरी जो ऐसी तरह बार बार गंडे की।
तो आगे लगने लगी फिर हज़ार गंडे की।
कमाल निर्ख़ लगा फिर तो आ दिवाली का॥14॥
 
किसी ने घर की हवेली गिरू रखा, हारी।
जो कुछ थी जिंस मयस्सर बना बना हारी।
किसी ने चीज़ किसी की चुरा छुपा हारी।
किसी ने गठरी पड़ोसिन की अपनी ला हारी।
यह हार जीत का चर्चा पड़ा दिवाली का॥15॥
 
किसी को दांव पे ला नक्कीमूठ ने मारा।
किसी के घर पे धरा, सोख्ते ने अंगारा।
किसी को नर्द ने चोपड़ के कर दिया ज़ारा।
लंगोटी बांध के बैठा इज़ार तक हारा।
यह शोर आ के मचा जा बजा दिवाली का॥16॥
 
किसी की जोरू कहे हे पुकार ”दे भडु़ए“।
बहू की नौगरी बेटे के हाथ के खडु़ए।
जो घर में आवे तो सब मिल कहे हैं सौ घडु़ए।
निकल तू यां से मेरा काम यां नहीं भडु़ए।
खुदा ने तुझको तो शुहदा किया दिवाली का॥17॥
 
वह उसके झोंटे पकड़ कर कहे है मारूंगा।
तेरा जो गहना है सब तार-तार उतारूंगा।
हवेली अपनी तो एक दाव पर मैं हारूंगा।
यह सब तो हारा हूं खन्छी तुझे भी हारूंगा।
चढ़ा है मुझको भी अब तो नशा दिवाली का॥18॥
 
तुझे ख़बर नहीं खन्दी यह लत वह प्यारी है।
किसी ज़माने में आगे हुआ जो जुआरी है।
तो उसने जोरू की नथ और इज़ार उतारी है।
इज़ार क्या है, कि जोरू तलक भी हारी है।
सुना यह तूने नहीं माजरा दिवाली का॥19॥
 
जहां में यह जो दिवाली की सैर होती है।
जो ज़र से होती है और ज़र बगै़र होती है।
जो हारे उनपे ख़राबी की फै़र होती है।
और उनमें आन के जिन जिन की खैर होती है।
तो आड़े आता है उनके दिया दिवाली का॥20॥
 
यह बातें सच हैं, न झूठ इनको जानियो यारो।
नसीहतें हैं, इन्हें दिल से मानियो यारो।
जहां को जाओ यह किस्सा बखानियो यारो।
जो जुआरी हो न बुरा उसका मानियो यारो।
‘नज़ीर’ आप भी है जुआरिया दिवाली का॥21॥